पुलिस की वर्दी पहनकर ऑटो चालकों से करते थे लूट

पीआरडी जवान साथी समेत गिरफ्तार

गाजियाबाद। पुलिस की वर्दी पहनकर ऑटो वालों से वसूली करने, लूटपाट और पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान को साथी समेत साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साहिबाबाद सीओ आलोक दुबे ने बताया कि साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने दारोगा राम सेवक,धु्रव नारायण टीम के साथ ऑपरेशन-420 के तहत देर रात मोहननगर चौराहे पर पुलिस की वर्दी पहनकर ऑटो वालों से वसूली करते हुए पीआरडी जवान संदीप पुत्र धीर सिंह निवासी धर्मपुरी इगरी रोड सरधना मेरठ व दिनेश कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी नया गांव पीएसी के सामने मुरादाबाद हाल पता ग्राम कनावनी इंदिरापुरम को गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि इनके पास से ऑटो वालों से वसूली के 7700 रुपए, तमंचा, कारतूस,चाकू,पुलिस का फर्जी आईकार्ड,2 वर्दी,बैज पुलिस,एक बैज पीआरडी,बैल्ट,वर्दी पहने फोटाग्राफ और घटना में प्रयुक्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह दर्जनों लोगों से वसूली कर चुके है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि पूछताछ में दिनेश कुमार ने बताया कि फर्जी परिचय पुलिस का पत्र बनवाकर पुलिस की वर्दी पहनकर पीआरडी में थाना सेक्टरा-58 नोएडा में डयूटी करने वाले अपने साथी संदीप के साथ मिलकर ऑटो चालकों को तमंचा दिखाकर धमका कर वसूली करते है। इनके पास से 700 रुपए बरामद हुए। जबकि ऑटो से पूर्व में वसूले 3500-3500 रुपए मिले। आरोपितों ने तीन मार्च को शालीमार गार्डन में अनीता गुप्ता से करीब तीन लाख रुपए के गहने ठगे थे। इसके बाद कनावनी में विनोद कुमार शर्मा से पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए ठगे थे। पीआरडी का जवान संदीप गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-58 थाना में तैनात था। पुलिस आरोपितों का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पूछताछ में पुलिस की वदी पहने दिनेश कुमार ने बताया कि वह फर्जी परिचय पत्र बनवाकर और पुलिसस की वर्दी पहनकर,पीआरडी में थाना सेक्टर-58 में ड्यूटी करने वाले अपने साथी संदीप के साथ मिलकर ऑटो चालकों को मिलाकर कुछ पैसा ले लेते हैं। बरामद किए गए रुपए वसूली के हैं।