जैविक एवं प्राकृतिक जहर मुक्त खाद्य सामग्री स्टोर का पार्षद ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। पार्षद मनोज गोयल द्वारा गुरुवार को संजीवनी जैविक उत्पाद द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक जहर मुक्त खाद्य सामग्री स्टोर का उद्घाटन किया गया। यह स्टोर सेक्टर-1 प्लॉट नंबर-398 वैशाली में खोला गया है। इस स्टोर के मालिक विपिन गोयल ने बताया कि हमारे यहां जैविक रूप गौमाता आधारित कृषि पर तैयार किया गया प्राकृतिक एवं जैविक खाद पदार्थ जैसे विभिन्न तरह की सब्जियां खाद आदि क्षेत्र के नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। आज की भागदौड़ की दैनिक दिनचर्या में हम लोग केमिकल युक्त सब्जियां खा रहे हैं, जिससे बीमारियां बढ़ती जा रही हंै। यहां पर हर चीज जैविक प्राकृतिक तरह से उत्पाद होती है। इसका इस्तेमाल करने से आदमी स्वस्थ रहता है और बीमारियों से दूर रहता है। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, कृष्ण कुमार गोपाल, कृष्ण गोयल, विपुल गोयल, दीपिका, शारदा, एमपी पाठक व शिव शंकर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।