गाजियाबाद। 15वीं बटालियन एनडीआरएफ का कार्यभार कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने संभाला है। 8वीं बटालियन एनडीआरएफ कमला नेहरू नगर में जनवरी 2021 से 15वीं बटालियन आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले रही थी। 8वीं बटालियन में पीआरओ रहे वसंत पावडे ने बताया कि कमांडेंट दराल 2002 बैच के आईटीबीपी अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तराखंड, हिमाचल, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख तथा यूएन मिशन कांगो साउथ अफ्रीका में अपनी सेवाएं दी हैं। 26 बटालियन आईटीबीपी लुधियाना से एनडीआरएफ गाजियाबाद में आमद दी है। कमांडेंट ने बताया कि 15वीं बटालियन एनडीआरएफ का गाजियाबाद में प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उत्तराखंड राज्य के लिए राहत एवं बचाव का कार्य करेगी। उन्होंने आपदा प्रबंधन के सभी प्रशिक्षण देश तथा विदेश में पूर्ण किए हैं। आईटीबीपी में तैनाती के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश में आई विभिन्न आपदाओं में राहत एवं बचाव का कार्य किया है।
















