गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-72 कौशाम्बी में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा शनिवार को कौशांबी सेंटर पार्क मंदिर वाली रोड पर थर्मोप्लास्ट कैट आई तथा स्पीड ब्रेकर लगवाए गए। इसके अलावा जयपुरिया में स्पीड ब्रेकर तथा के ए ब्लॉक में भी स्पीड ब्रेकर लगाए गए। पार्षद मनोज गोयल ने कहा
सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। जिस संकल्प के साथ निगम पार्षद की बागडोर अपने हाथ में ली थी, वे सभी संकल्प एक-एक करके पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सुनील गांधी, शोभा रानी, नीतू जैन, भाजपा नेता अध्यक्ष कटिहार भी उपस्थित रहे। यह कार्य संपन्न होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। नागरिकों ने पार्षद का भी आभार जताया है।















