-सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना वायरस का टीका
गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाकर संक्रमण से बचें और जीवन सुरक्षित करें। कोरोना वैक्सीन का दौर चल पड़ा है। कोरोना के केस जहा तेजी से कम हो रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के जरिए वायरस को फिर से पनपने का मौका नहीं देना चाहता। यह बातें रविवार को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी ने पत्नी पूनम मोदी के साथ कोरोना वायरस का टीका लगवाते हुए कहीं। उन्होने कहा
कि टीकाकरण से ही कोरोना को पराजित किया जा सकता है। इसमें डरने या घबराने की कोई बात नहीं है। मुझे वैक्सीन लगवाने की बेहद खुशी है। क्योंकि हम दोनों ही कोरोना से संक्रमित हुए थे और यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में ही भर्ती थे। सभी हैल्थ वर्कर्स को लगवानी चाहिए। देश ने महामारी से निपटने के लिए एक कारगर टीका विकसित किया है, इसलिए डर की या संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं पीसी मोदी की पत्नी पूनम मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। श्री मोदी को सिस्टर मैरी एवं उनकी पत्नी को सिस्टर जूली ने कोविड का टीका लगाया। अस्पताल के प्रबंधन एवं डॉक्टरों एवं स्टाफ का हृदय से आभार प्रकट किया। नागरिकों को संदेश दिया कि अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है और अब अन्य लोग भी टीका लगवा कर देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।















