31 तक जमा करें गृहकर, एक अप्रैल से लगेगा 12 फिसदी ब्याज

अवकाश के दिन नगर निगम ने की 25 लाख से अधिक की कर वसूली

गाजियाबाद। जिन भवन स्वामियों ने अब तक गृहकर जमा नहीं किया है वह आज यानि रविवार को जमा कर दें। ऐसा नहीं किया तो एक अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम हर रविवार को भी गृहकर कैश काउंटर खोलेगा। मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्रर महेद्र सिंह तंवर के निर्देश पर अवकाश के दिन रविवार को भी जोनल कार्यालयों पर हाउस टैक्स कांउटर खोले जाएगे। लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम द्वारा अवकाश के दिन शनिवार को भी कांउटर खोले गये। जिनमें 25 लाख से अधिक कर वसूली की गई। मोहन नगर जोन से 9 लाख 13 हजार, कवि नगर जोन से 3 लाख दो हजार,विजय नगर जोन से 1 लाख 95 हजार सिटी जोन से 6 लाख 64 हजार और वसुंधरा जोन से 4 लाख 50 हजार रूपए की कर वसूली की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए आज यानि रविवार को भी संपत्ति कर वसूली के लिए सभी जोनल कार्यालय खोले जाएंगे। करदाता नगर निगम कार्यालयों में भी आकर अपना कर आसानी से जमा कर सकें। कई स्थानों पर शनिवार की तरह रविवार को भी हाउस टैक्स जमा करने लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होने कहा एक अप्रैल से कर दाताओं पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। 12 फिसदी ब्याज से बचने के लिए 31 मार्च तक अपना कर जमा कर दें। डॉ. संजीव सिन्हा बताया कर जमा करने के लिए शनिवार को भी लोगों में जागरूकता देखने को मिली। जो लोग किन्ही कारणों से अपना टैक्स कार्य दिवस में जमा नहीं कर पा रहे थे। वह करदाता रविवार को अपना कर जमा कर दें।