होम कंपोस्टिंग अभियान: बल्क वेस्ट कचरा मोबाइल कंपोस्ट वैन से होगा एकत्रित

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर को कचरा मुक्त रखने के लिए होम कंपोस्टिंग अभियान, कूड़ा पृथक्करण अभियान आदि चला रहा है। इसी क्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बल्क वेस्ट जनरेटर के सहयोग के लिए मोबाइल कंपोस्ट वैन को चालू किया गया है। मोबाइल कंपोस्ट वैन द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर जैसे बड़ी सोसायटी, कमर्शियल मार्केट, रेस्टोरेंट्स व अन्य जिन्हें प्रतिदिन निकलने वाले 100 टन गीले कचरे का निस्तारण स्वयं करना होता है, जिसके लिए बल्क वेस्ट जनरेटर को कंपोस्ट प्लांट लगाना होता है, जिसे और अत्यधिक सफल बनाकर नगर निगम द्वारा मोबाइल कंपोस्ट वेन चलाने की एक नई पहल की गई है। जिसके अंतर्गत बल्क बेस्ट जनरेटर से गीला कचरा लेकर वहीं पर निस्तारित करने में मदद की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले मोबाइल कंपोस्ट वैन को वसुंधरा जोन के कौशांबी आरडब्ल्यूए के समक्ष प्रयोग में लाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय कुमार मित्तल कौशांबी की सभी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हैं। इनके पदाधिकारियों सहित सोसाइटी में गीले कचरे का निस्तारण हेतु वैन का प्रयोग किया गया, जिससे यहां के नागरिक तथा पदाधिकारी आरडब्लूए से काफी संतुष्ट व उत्साहित दिखाई दिए। मेयर आशा शर्मा तथा म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में इसी प्रकार नई-नई मुहिम शहर को कचरा मुक्त बनाने को लेकर चलाई जा रही हैं, जिसमें पार्षदों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।