नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर मौके पर जाकर करेंगे काम की जांच

– ठीक मिलेगा काम तभी होगा भुगतान
– निर्माण कार्यों की होगी अचानक चेकिंग
– रैंडमली सलेक्ट होंगे 5 फाइल

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की अब अचानक चेकिंग की जाएगी। ताकि पता चल सके कि किस क्षेत्र में किस विभाग का ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य पूरा करने के बाद उन्हें भुगतान नहीं किया गया। साथ ही इस बात की भी ताकीद की जाएगी कि ठेकेदार ने काम गुणवत्तापूर्ण किया है कि नहीं। मंगलवार को म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने अनोखी पहल करते हुए एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, कविनगर जोन के अवर अभियंता योगेश कुमार आदि की मौजूदगी में कविनगर जोन में चल रहे निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण किया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह ने पांच निर्माण कार्यों को मौके पर जाकर चेक किया। इसमें कविनगर जोन अंतर्गत राजनगर सेक्टर-13, राजनगर सेक्टर-4, गोविंदपुरम, चिरंजीव विहार में कराए जा रहे निर्माण काय शामिल थे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में जहां खामियों मिली उसे दुरूस्त करने के लिए अवर अभियंता को निर्देश दिया। म्युनिसिनगर आयुक्त महेंद्र ङ्क्षसंह ने बताया कि निर्माण कार्यों की रेंडम चेकिंग शुरू की गई हैं। 5 क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को चेक किया गया। इसमें शौचालय का निर्माण के अलावा सड़क एवं अन्य कार्य शामिल हैं। इसके पीछे जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य किए गए। उनका समय पर भुगतान करने के लिए फाइलों को चेक कर निरीक्षण किया गया। जो भी निर्माण कार्य चल रहे है। उन्हें चेक किया गया। नगर निगम के निर्माण,जल कल,प्रकाश,उद्यान समेत सभी विभागों की फाइलों को पूरा करने के साथ निर्माण कार्यों को चेक किया जाएगा। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। ठेकेदारों को समय से भुगतान होने के साथ कार्यों की गुणवत्ता की परख की जा सके।