-रोजबैल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
गाजियाबाद। छात्राएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपनी रक्षा कर सकती हैं तथा मुसीबत पडऩे पर वह किसी से भी मुकाबला कर सकती है। यह बातें सोमवार को विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहीं। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। छात्राओं को स्वयं अपनी रक्षा करने के लिए कई टिप्स दिए। छात्राओं को मानसिक हिसा, भौतिक हिसा, स्कूलों में दुर्व्यवहार, अपमानजनक भाषा के विरूद्ध शिकायत करने की हिम्मत करना, लिग आधारित हिसा आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया। चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने कहा कि बालिकाओं व नारी का सम्मान करना हम सभी का कत्र्तव्य है। आज बेटे व बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटी ने हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराकर साबित कर दिया है। कि वह बेटे से कम नहीं हैं। अत: किसी को भी बेटे-बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए और दोनों को शिक्षित करने के साथ समान अधिकार भी देने चाहिए। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने कहा कि सभी को अपनी बेटी को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि बेटी शिक्षित होगी, तभी समाज, देश व विश्व सही मायनों में विकास के पथ पर आगे बढ पाएगा। बेटी शिक्षित होगी तभी वह अपने अधिकारों के प्रति सजग भी रह पाएगी।
















