-सीवर की पाइप लाइन का निर्माण कार्य शुरू
गाजियाबाद। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने तुराब नगर निवासियों की मांग पर चार दिनों में सीवर की पाइप लाइन का कार्य शुरू कराया। बहुत पुरानी व पतली पाईप लाइन के चलते आये दिन सीवर लाइन की समस्या रहती थी, जिस कारण सीवर का पानी सड़को पर बहता रहता था। समस्या को लेकर चार दिन पूर्व स्थानीय निवासियों की मांग को लेकर अजित गौतम ने अतुल गर्ग से मुलाकात की, समस्या की गम्भीरता से लेते हुए अतुल गर्ग ने तत्काल प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए।
चार दिन के अंदर सीवर के चैम्बर का निर्माण कार्य व सीवर पाइपलाइन डालने का काम शुरू कराया। सीवर कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों राहत की सांस ली। सोमवार को मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल ने स्थानीय निवासियों के साथ इस कार्य को प्रारम्भ कराया और बताया कि जल्दी ही ये कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही तुरन्त सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासियों को किसी भी समस्या से जूझना नही पड़ेगा। मौके पर ही स्थानीय निवासियों ने राज्यमंत्री को फोन पर धन्यवाद किया। इस दौरान अजित गौतम, गौरव चौधरी, सुखबीर सिसौदिया, विपुल अग्रवाल, पंकज त्यागी, श्री कांत पाल आदि स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
















