राष्ट्रीय व्यापार मंडल का व्यापारिक सम्मेलन में संगठन का हुआ विस्तार

गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान के जानकी भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का व्यापारिक सम्मेलन में संगठन विस्तार का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारती द्वारा गाजियाबाद में बर्न यूनिट न होने पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से बर्न यूनिट स्थापित करने की मांग की गई। इसके साथ ही हाउस टैक्स और निगम की किराए की दुकानों के किराए में हो रही वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के मेरठ मंडल महामंत्री प्रदीप चौधरी ने सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में बढ़ती व्यापारिक समस्याओं को देखते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने महानगर को पांच भागों में विभाजित किया है। इनमें पुराना गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, विजयनगर, ट्रांस हिंडन और साहिबाबाद मैं बैठकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। सभी की सर्वसम्मति से समाजसेवी तथा पार्षद मुनेंद्र आर्य को पुराना गाजियाबाद का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह साहिबाबाद का प्रवीन भाटी को अध्यक्ष किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद निवासी उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष के पद पर और मनोनीत पार्षद मोहन सिंह रावत को मेरठ मंडल मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इस दौरान सभी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु शर्मा, संजय गर्ग, संदीप त्यागी, प्रदीप पाठक, संजय कांत शर्मा और प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।