गाजियाबाद। मेयर परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को लखनऊ के ताज होटल में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश मेयर परिषद के चुनाव में मेयर आशा शर्मा को परिषद में महामंत्री चुना गया। परिषद का चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष मेयर परिषद का आगरा के मेयर नवीन जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
होटल में आयोजित मेयर परिषद के चुनाव में प्रदेश के सभी मेयर ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सभी मेयर से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेयर परिषद का अध्यक्ष बरेली के मेयर उमेश गौतम,मेयर परिषद की महामंत्री आशा शर्मा, महामंत्री संजीव वालिया सहारनपुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिलाषा मेयर प्रयागराज को मेयर परिषद के पदाधिकारी चुने गए।
परिषद के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी का स्वागत किया गया। नवनियुक्त महामंत्री मेयर आशा शर्मा ने कहा चुनाव संपन्न होने के बाद मेयर शहरों के विकास के तमाम बिंदुओं को लेकर अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से जल्द मुलाकात की जाएगी।
74वां संशोधन लागू कराने, अमृत योजना, शहर में निर्माण कार्य कराने के लिए नगर निगम को 60 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ दिए जाने की मांग, जल निगम, नमामि गंगे समेत अन्य सीवरेज की योजनाओं में मेयर का अनुमोदन जरूरी कराने की मांग करेंगे।















