आयुर्वेदिक उत्पाद एलेक्स कंपनी के जोनल मेगामार्ट का हुआ शुभांरभ

-आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताई उत्पादों की खूबियां

गाजियाबाद। शहर के अर्जुन नगर इलाके में बुधवार को एलेक्स वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोनल मेगा मार्ट का शुभारंभ विधिवत तरीके से किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के नेतृत्व में कंपनी के प्रोडक्ट ट्रेनर डॉ संदीप यादव व धर्मराज मेघवाल, सुरेश्वर दास, सौरभ जायसवाल ने संयुुक्त रूप से जोनल मेगा मार्ट का उद्घाटन किया। डॉ संदीप यादव ने बताया एलेक्स कंपनी पूरे भारत में आयुर्वेद का प्रचार करने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ बनाने का काम कर रही है। कंपनी आयुर्वेदिक उत्पादों का उत्पाद करती है। जिससे सभी प्रकार की गंभीर व लाइलाज बीमारियों से बचा जा सकता है। धर्मराज मेघवाल ने कंपनी के बारे में बताते हुए कहा कि एलेक्स केवल लोगों को स्वस्थ बनाने का ही नहीं, साथ ही समृद्ध बनाने का भी काम कर रही है। कंपनी के साथ कार्य करके बेरोजगारी को भी दूर किया जा सकता है। उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने कहा खुशहाल जीवन की बुनियाद स्वस्थ शरीर है। जब शरीर ही निरोग नहीं होगा तो व्यक्ति कुछ कर पाने में सफल नहीं हो सकता। आयुर्वेद विज्ञान पद्धति डिप्रेशन, मोटापा और दूसरे रोगों का बेहतर उपचार करने में कारगर है। प्राचीन काल में भी वैद्य राज इसी पद्धति से जटिल रोगों का उपचार करते थे। एलेक्स कंपनी इस दिशा में सही कदम उठा रही है। इस दौरान हरीश मल्होत्रा, राजू छाबडा, सुनील चाचा, नामित छाबड़ा आदि मौजूद थे।