मेयर परिषद की महामंत्री बनने पर गगन एंक्लेव आरडब्लूए अध्यक्ष ने दी बधाई

गाजियाबाद। गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा को मेयर परिषद की महामंत्री बनने पर गुरूवार को गगन एंक्लेव कॉलोनी की आरडब्लूए ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। आरडब्ल्यूए ने मेयर के नेतृत्व में शहर का समुचित विकास होने की उम्मीद जाहिर की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने कहा कि आशा शर्मा गाजियाबाद की पहली महिला मेयर हैं, जो प्रथम बार मेयर परिषद की महामंत्री नियुक्त की गई हैं। मेयर को मिले इस सम्मान से संपूर्ण गाजियाबाद गौरव महसूस करता है। यह सम्मान उनके अत्यधिक परिश्रम और गाजियाबाद के नागरिकों के प्रति किए गए विकास कार्यों का एक छोटा सा प्रतिफल है। इस दौरान आरडब्ल्यूए की तरफ से मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर सचिव पी.के. यादव, सदस्य योगेश त्यागी, अरविंद शर्मा, आरपीएस चौहान, ए.के. शर्मा, मनोज त्यागी, अनुज त्यागी, अमित गोयल, मनोज जैन, सोनी चटवाल, गौरव मक्कड़ आदि मौजूद रहे।