जनहित के मुद्दो पर अधिकारियों से करेगें वार्ता: राकेश यादव

-समिति जनसमस्याओं को लेकर समिति के सभापति ने की बैठक

गाजियाबाद। समिति जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश भर में समिति जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष रख रही हैं। यह बातें गुरूवार को आरडीसी सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान विधान परिषद की संसदीय व सामाजिक सद्भावना समिति के सभापति राकेश यादव ने कहीं। एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि जिले में भी समिति लोगों की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराने के लिए आई है। समिति के सभापति राकेश यादव ने कहा कि जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की जाएगी व उनके समाधान के लिए कोशिश की जाएगी। इसलिए अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है लेकिन बैठक से पहले तक जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आख्या नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि समिति प्रदेश भर में दौरे कर जनसमस्याओं को जान रही है। सबसे अधिक समस्याएं श्रम विभाग संबंधी आ रही हैं। सभी समस्याओं की बाबत अधिकारियों को बताया जा रहा है। अगर अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी शिकायत की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी,राजदेवी चौधरी,मधु चौधरी,सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरन कालिया, मुरादनगर नगर अध्यक्ष परवेज चौधरी, हिमांशु पराशर,मनीषा सिंह,सर्वेश यादव, आशु अब्बासी, जगत यादव, अशोक शाह,पार्षद आदिल मलिक आदि मौजूद रहे।