नगर निगम कर्मचारियों ने कराया वैक्सीनेशन

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कोविड-19 टीका लगवाने के बाद से नगर निगम कर्मचारी भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं । कोविड-19 वैक्सीन के लिए 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को निशुल्क टीका लगाया जाना है। लेकिन वैक्सीनेशन में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। लेकिन म्युनिसिपल कमिश्नर की अगुवाई के चलते अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने भी अब आगे आकर वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया है। कोविड वैक्सीनेशन कैंप में हेल्थ के अनिल कुमार मोर्या, कमलेश रानी, त्रिवेश, सुनील समेत सैकड़ो कर्मचारियों ने आगे आकर टीकाकरण कराया। अब वहीं कर्मचारी खुद लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं कि कोरोना को हराने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। इस घातक बीमारी से बचाने के लिए सभी को टीका लगवाना होगा। कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, मन में किसी प्रकार से संदेह न करे। अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं, जिससे कोरोना को हराया जा सके। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग और फिर मेयर आशा शर्मा की ओर से म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र भेजकर कर्मचारियों और अधिकारियों का टीकाकरण कराए जाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद नगर निगम मुख्यालय में कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया था।