-पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल
गाजियाबाद। पश्चिम बंगाल में हत्या और हिंसा की घटनाएं हुई हैं और होती आ रही हैं। बंगाल के लोग भ्रष्टाचारों से मुक्त होना चाहते हैं, जिसका जवाब अब चुनावों में जल्द बंगाल की जनता देगी। यह बातें शुक्रवार को अपना बयान जारी करते हुए अग्रसेन व्यापार मंडल के प्रचार मंत्री एवं भाजपा युवा सिद्वार्थ मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लचर कार्यशैली के कारण तृणमूल कांग्रेस की विदाई शत-प्रतिशत तय है। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में वहां की जनता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को करारा जवाब देगी और वहां कमल खिलेगा। सिद्वार्थ मिश्रा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रवाद की दिशा में क्रांतिकारी कदम बढ़ाए हैं। देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और अमेरिका, चीन भी भारत का लोहा मानने लगे हैं। जीएसटी और अन्य आर्थिक सुधारों के बाद भारतीय अर्थ व्यवस्था पर पूरी दुुनियां का विश्वास जगा है। भारत की विकास दर चीन से आगे हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के उत्थान व विकास, किसान के कल्याण व खुशहाली के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया है। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। इनके नेतृत्व में देश चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है। विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। दुनिया के सभी देशों को अब भारत का लोहा मानना पड़ रहा है। अब भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ आंख से आंख मिलाकर बात करने की कुबत रखता है। भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त सरकार बन गई है।
















