बाइक सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना, मौत

मुरादनगर। मुरादनगर क्षेत्र स्थित रावली रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर युवक की हत्या कर दी गई। अंधाधुंध चली गोली से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के खिलाफ कई संगीन मामले पंजीकृत थे। परिजनों के अनुसार पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
रावली रोड पर बड़े मंदिर के पास रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशां ने शाहरुख (29) पुत्र मौहम्मद अली निवासी केला मंडी रावली रोड पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराते हुए फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर प्रारंभिक जांच-पड़ताल के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई जीशान ने बताया कि वह और शाहरुख रावली रोड स्थित कब्रिस्तान बैठे हुए थे। एक युवक उसे वहां से बुलाकर ले गया। बड़ा मंदिर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत में कहा है कि अमन पुत्र संजय उसको बुला कर मेन बाजार बड़ा मंदिर के पास ले गया। जहां जितेंद्र पुत्र हरकेश, हिमांशु उर्फ सुल्तान पुत्र जितेंद्र ,अमन व 3 अज्ञात युवकों ने उसको घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी थी, थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है। शाहरुख के खिलाफ जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर व मोदीनगर और मेरठ के नौचंदी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शाहरुख के विरूद्ध चल रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करपूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है। मृतक के भाई जीशान ने अनस, अमन एवं हिमांशु उर्फ सुल्तान, जितेंद्र के खिलाफ नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया है। घटना के खुलासे के लिए टीम को लगाया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।