इस्कॉन मंदिर राजनगर द्वारा श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव
गाजियाबाद। इस्कॉन मंदिर राजनगर द्वारा रविवार को ऐतिहासिक एवं भव्य श्री कृष्ण-बलराम रथयात्रा का आयोजन रविवार को नवयुग मार्केट स्थित दुर्गा भाभी चौक से शुरू हुआ। 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का सैलाब भगवान श्री कृष्ण-बलराम की एक झलक पाने को आतुर दिखा। कृष्ण-बलराम की जय, श्रील प्रभुपाद की जय, चैतन्य महाप्रभु की जय के गगनभेदी जयकारे गुंजायमान हो रहे थे।
श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर दिल्ली गेट, चोपला मंदिर, डासना गेट, जटवाड़ा, मालीवाडा, बसंत रोड, नेहरू नगर होते हुए नासिरपुर फाटक, कविनगर रामलीला मैदान डी ब्लॉक मार्केट से इंग्राम होते हुए इस्कॉन राजनगर मंदिर पर रथ यात्रा ने विश्राम लिया।
रथ यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल एवं मेयर आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रथ यात्रा में शहर का माहौल कृष्ण में हो गया। श्रृद्धांलुुओं ने रॉक बैंड पर हरे कृष्णा धुन का खूब आनंद प्राप्त किया। रथ यात्रा में शहर के अलावा विभिन्न शहरों से भी भक्तों ने आकर भगवान कृष्ण बलराम के दर्शन प्राप्त किए।
मालीवाडा चौक स्थित भगवान को क्रेन द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। नवयुग मार्केट में दूर दूर से आए भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की राज किशोर गुप्ता के सानिध्य में भी व्यवस्था की गई। प्रबंधक सुरेश्वर दास महाराज ने बताया कि इस्कॉन की इन रथयात्राओं का एक ही उद्देश्य- सोये हुए लोगों में हरिनाम संकीर्तन करने की प्रवृत्ति को जगाए रखना है।
जब भक्त श्री हरि विष्णु के दिव्य स्वरूप भगवान श्री कृष्ण के समक्ष महामंत्र एवं हरि बोल की ध्वनि लगाते हैं, तो उनके जीवन में भक्ति का संचार स्वत: ही हो जाता है। इस्कॉन मंदिर और भगवान के रथ को कोलकाता के कारीगर देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया गया।
जगन्नाथ पुरी से आए पंडों ने पारंपरिक तरीके से अपने वाद्य यंत्र बजाते हुए रथयात्रा की अगुवाई की। रथ यात्रा में आए श्रृद्धांलुों ने झाडू लगाई।
इस दौरान पवन गोयल, विजय मोहन, वीके अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, सौरभ जायसवाल, देवेन्द्र हितकारी, बीके शर्मा, अशोक गोयल, इंद्रजीत सिंह टीटू, गौरव गर्ग, मनीष अग्रवाल, विजेंद्र यादव, राज किशोर गुप्ता, सुशांत गोयल, अभिषेक गर्ग, मनोज गोयल, सुभाष गर्ग, अजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील वार्ष्णेय, नवनीत गुप्ता, राजेश शर्मा, पार्षद चिराग गोयल, संदीप बंसल, नानक चंद गोयल, सुशील गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रेमप्रकाश चीनी एवं शहर के गणमान्य लोग रथयात्रा महोत्सव में उपस्थित रहे।
















