गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कोली जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किए जाने पर रविवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। वीरांगना झलकारी बाई लोक परिषद के अध्यक्ष भरत सिंह कोरी व महामंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कोली/कोरी समाज के लोगों ने राज्यमंत्री अतुल गर्ग के निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया। भरत सिंह कोरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोली जाति को कोरी के साथ अनुसूचित जाति की सूची में सूचीबद्ध कराने के लिए विधि अनुकूल प्रस्ताव पारित करके सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता भारत सरकार को भिजवाए जाने की कार्यवाही पर कोली/कोरी समाज अतुल गर्ग का धन्यवाद करता है और इस कार्य के लिए भाजपा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करता है।
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अतुल गर्ग के सहयोग एवं सार्थक प्रयास के लिए कोली/कोरी समाज सदा आभारी रहेगा। अतुल गर्ग ने कहा कि यह आप सभी की जीत है साथ ही आने वाले वाले ग्राम पंचायत चुनाव में आप सभी को इस का लाभ मिलेगा। आप सभी की लगन और मेहनत का परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, हेमचंद, राहुल कोरी, राजेन्द्र कोरी, सुमेर सिंह, टीकाराम, हरिकिशन, गंगाराम, सत्य प्रकाश, दुष्यंत, परमानंद कोरी, अधिवक्ता राजपाल कोरी, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार माहोर, राजाराम कोरी, ओम प्रकाश कोरी, सुरेश कोरी, लाल सिंह मास्टर, राजकुमार कोरी व राजेन्द्र प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
















