लॉयन क्लब गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष प्लेटिनम समेत 7 अवार्डो से हुए सम्मन्नित

-श्रेष्ठ कार्यो एवंं कोरोना वारियर्स के रूप में लोगों की कि सेवा

-शिक्षा, सामाजिक कार्य एवं चिक्तिसा के क्षेत्र में लॉयन क्लब गाजियाबाद बना नंबर वन

गाजियाबाद। लॉयन मनोज तायल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति वह हमेशा तत्पर दिखाई देते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी चिंता न कर जरूरतमंदों की तन मन धन से सहायता की। सेवा कार्यों में आज भी वह कतई पीछे नहीं रहते हैं। जब कभी मौका मिलता है, वह जरूरतमंदों के साथ खड़े नजर आते हैं। इस कारण उनका व्यक्तिगत दूसरों से अलग दिखाई देता है और इन सब सामाजिक कार्यो की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष लॉयन (सीए) मनोज तायल की अहम भूमिका नजर आई है। इन्हीं सब कार्यो को देखते हुए लॉयंस क्लब गाजियाबाद द्वारा कविनगर लॉयस आई हॉस्पिटल में आयोजित बैठक में पूर्व अध्यक्ष लॉयन मनोज तायल को 1 जुलाई से 30 जून तक किए गये उनके श्रेष्ठ कार्यो को लेकर प्लेटिनम अवार्ड समेत 7 अलग-अलग अवार्डो से सम्मन्नित किया गया। वर्तमान में मनोज तायल लॉयस क्लब गाजियाबाद के जोन चेयरमैन के पद अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें है। लॉयंस क्लब गाजियाबाद के डिस्ट्रिक गवर्नर संजीव अग्रवाल और मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन विनय मित्तल ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए मनोज तायल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संजीव अग्रवाल और विनय मित्तल ने कहा कि मनोज तायल ने क्लब में रहकर अपनी जिम्मेदारी का बखूवी ढंग से निवर्हन किया है। उनके प्रयास बेहद प्रशंसनीय हैं। उम्मीद है कि आगे भी मनोज तायल अपने दायित्वों को इसी प्रकार निभाते रहेंगे। मनोज तायल को मल्टीपल डिस्ट्रिक अवार्ड सेरेमनी, प्लेटिनम क्लब ऑफ द इयर, बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर, बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर,कोरोना वारिर्यस ऑफ द डिस्ट्रिक एवं प्राउड प्रोजेक्ट ऑफ द डिस्ट्रिक फॉर आई हॉस्पिटल की उपलब्धि से नवाजा गया। मनोज तायल ने बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है। इसलिए जितना हो सकें जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए। बता दें कि लॉयन मनोज तॉयल ने शिक्षा के क्षेत्र, सामजिक एवं चिक्तिसा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाए है। इसके साथ कोरोना काल के समय में भी उन्होंने अपनी चिंता किए बगैर पदाधिकारियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के घर-घर राशन भिजवाने में अग्रणि रहें। इस दौरान दीपक कांत गुप्ता, संदीप गर्ग, देवेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजीव गर्ग, पवन कुमार चौधरी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।