भोले की फौज 1008: बम भोले बम भोले बम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

– बाबा महाकाल का स्वरूप देख भक्त हुए भावविभोर

गाजियाबाद। भोले की फौज 1008 द्वारा सोमवार की रात घंटाघर रामलीला मैदान जानकी भवन में बहुत ही सुंदर शिव वंदना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे नगर से आये सुप्रसिद्ध गायकों ने भगवान शिव के भजनों से भक्ति की सरिता बहा दी। अपने भजनों से श्रद्धालुओं को जमकर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बाबा महाकाल का स्वरूप रहा, बाबा का सुंदर स्वरूप देखकर भक्त भावविभोर हो गए। चारों ओर शिव मय वातावरण हो गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने ज्योति प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजा भूमि एवं विश्व प्रसिद्ध टी सीरीज गायक प्रेम मेहरा द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। बाबा के प्रमुख भजन बम भोले बम भोले बम बम बम एवं शिव स्तुति ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भजनों पर भक्त भी अपने आप को रोक नहीं पाए और भजनों पर भक्तों ने भी नृत्य किया। इसके पश्चात हनुमान की झांकी, औघड़ की झांकी एवं काली मां के स्वरूप की झांकी का संस्था द्वारा आदर सत्कार किया गया। इस दौरान वीके अग्रवाल, सुरेश बंसल पूर्व विधायक, सुरेंद्र कुमार मुन्नी पूर्व विधायक, बीके शर्मा हनुमान, पिंकी चौधरी, भाजपा नेता मयंक गोयल, सुभाष छाबड़ा, हरीश मल्होत्रा, विजय मित्तल, अमित जिंदल, विजय कक्कड़, राकेश बवेजा, सौरभ जायसवाल संरक्षक एवं भाजपा नेता राकेश रहेजा, नरेश खन्ना, पंडित महेश चंद्र वशिष्ट, बिजेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, दीपांशु त्यागी, नवनीत छाबड़ा, हरि मेहता, मामा धर्मपाल कुकरेजा, सचिन मित्तल, राहुल तंवर, संजय शर्मा, राजीव वर्मा, सुनील चाचा, राकेश जैन, अमोल खत्री, मदनलाल कक्कड़ ,विजय मित्तल, योगेंद्र खन्ना, महंत संदीपन शर्मा आदि भक्तगण मौजूद रहे। वहीं भोले की फौज1008 द्वारा शिव संध्या का भजन कार्यक्रम में राकेश बवेजा, नरेश खन्ना ने संयुक्त रूप से गगन एंक्लेव कॉलोनी के आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज, सचिव पीके यादव, अनु त्यागी एवं सोनी चटवाल को स्मृति चिन्ह एवं पटका ओढाकर सम्मान किया।