-वृंदावन के कलाकार देंगे धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति
गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार इंदिरापुरम की मंगलवार को गुप्ता एसोसिएट इंदिरापुरम पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में होली मिलन समारोह एवं बढते कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की गई। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को इंदिरापुरम शक्ति खंड 4 के, बाओ प्लेस में सुबह 11 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल उपस्थित रहेंगे। लगभग डेढ़ सौ की संख्या में इंदिरापुरम अग्रवाल समाज के लोग इस रंगारंग कार्यक्रम की रोनक बढाएंगे। समारोह में इसमें वृंदावन के कलाकारों का धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष रहेगी। उन्होने बताया होली मिलन समारोह में शासन की गाइडलाइन का पालन पूर्ण रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। कार्यक्रम में आने वालों को मुख्य द्वार पर चंदन का तिलक अर्पण किया जाएगा। आयोजक मंडल द्वारा मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज निशुल्क मास्क वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान अग्रवाल समाज की अध्यक्ष डॉक्टर सपना बंसल, संयोजक प्रदीप गुप्ता, विजय आर्य गर्ग, राकेश आर्य, विनीत सिंघल, संजीव रस्तोगी, सीमा गुप्ता, सीमांत गुप्ता, नीरज गर्ग, अनिल जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
















