जनता से किया वादा पार्षद ने किया पूरा, सड़क कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-72 के पार्षद मनोज गोयल ने सेक्टर-1 वैशाली मकान नंबर-70 से 317 तथा नेस कोर्ट के सामने की रोड सुधार के कार्य का शुभारंभ किया। समाजसेवी के.एल. शर्मा और संजू ने नारियल फोडकऱ इस कार्य का शुभारंभ किया। काफी लंबे समय से यह रोड जगह-जगह से टूटी हुई थी। पार्षद बनने के बाद मनोज गोयल ने क्षेत्र की जनता से किया वादा पूरा कर दिया है। यह कार्य लगभग 20 लाख की लागत से पूरा होना है। रोड के दोनों तरफ साइड पटरी का निर्माण भी किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, डॉ. राकेश रंजन, भूपेंद्र वीर सिंह, एस.सी. तिवारी, बीजी सिंह, प्रदीप सिसोदिया, पीके तुली, अनुराग भटनागर, सत्येंद्र मिश्रा, दिनेश शर्मा, कमल कांत, एस.एल. मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, कैलाश गोयल, कृष्ण कुमार गुप्ता, ममता, जग्गी, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।