मार्केट डिमांड के अनुसार भवनों की कॉस्ट तय करेगा जीडीए

-खाली भवनों की कीमत का पुर्ननिर्धारण करने की तैयारी

संदीप कुमार (गाजियाबाद) विभिन्न योजनाओं में खाली भवनों को नीलामी में बेचने के लिए जीडीए इनकी कीमत को बाजार की डिमांड के अनुसार कीमत का पुर्ननिर्धारण करेगा। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने खाली भवनों की कीमत का पुर्ननिर्धारण कर बेचने के लिए इस पर योजना बनाने के निर्देश दिए है। इसके लिए अलग से कमेटी गठित की जाएगी। दरअसल मार्केट में मंदी का असर होने के कारण जीडीए की योजनाओं में अभी भी लगभग 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के भवन खाली पड़े हैं। इनमें मधुबन-बापूधाम योजना से लेकर कोयल एंक्लेव, इंद्रप्रस्थ, चंद्रशिला अपार्टमेंट आदि योजनाओं में बड़ी संख्या में भवन खाली हैं। जीडीए अब इन खाली पड़े भवनों की कीमत बाजार की मांग के बराबर लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में खाली फ्लैटों को बेचने के लिए उनकी कीमत को बाजार की डिमांड के अनुसार पुननिर्धारण करने और बेचने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। जीडीए में कमेटी का गठन कर खाली भवनों की कीमत के पुननिर्धारण पर मंथन शुरू हो गया है। भवनों की कीमत कम करने के लिए जीडीए बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड से अनुमोदन होने के बाद इन भवनों को बेचने के लिए शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जीडीए की इन योजनाओं में बाजार से अधिक भाव मकान और भूखंडों के होने के चलते कई आवासीय योजना लांच करने के बाद भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते चंद्रशिला अपार्टमेंटए, मधुबन-बापूधाम में 17 मंजिला फ्लैट, इंद्रप्रस्थएकोयल एंक्लेव योजना में 50 फीसदी से अधिक फ्लैट खाली पड़े हुए हैं। बता दें कि जीडीए की मधुबन.बापूधाम योजना में ही बहुमंजिला फ्लैट के अलावा एलआईजी व ईडब्ल्यूएस में करीब 725 फ्लैट खाली हैं। बीते दो सालों में जीडीए 5 बार स्कीम निकाल चुका हैएमगर यह फ्लैट बेचे नहीं जा सके। सिहानी थाने के बराबर में चंद्रशिला अपार्टमेंंट में करीब 74 फ्लैट खाली हैं। प्रोजेक्ट डेढ़ साल लेट होने के चलते कई लोग रिफंड ले चुके हैं। यहां एचआईजी टू बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट की संख्या 26एदो बीएचके 3 बालकनी की संख्या 12 और दो बीएचके चार बालकनी फ्लैट की संख्या 36 है। चंद्रशिला अपार्टमेंट में फ्लैट की अनुमानित कीमत 43 लाख से 65 लाख रुपए तक है। इसके अलावा जीडीए की कोयल एंक्लेव योजनाए इंद्रप्रस्थ योजना में बड़ी संख्या में फ्लैट खाली हैं। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट को बेचने के लिए इनकी कीमतों को बाजार की मांग के अनुसार इनका पुर्ननिर्धारण करने के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।