कोरोना की चपेट में डॉ. कुंवर बेचैन, मुश्किल से मिला बेड

गाजियाबाद। प्रसिद्ध कवि डॉ. कुंवर बेचैन की भी कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत भी गंभीर हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल से नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं, बेहतर इलाज के लिए उनके सुपुत्र ने प्रशासन से गुहार लगाई है। दरअसल, डॉ. बेचैन व उनकी पत्नी सन्तोष कुछ पहले कोरोना पॉजीटिव आई थ्ज्ञी। दोनों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरूवार सुबह कुंवर बेचैन की हालत अचानक बिगडऩे लगी। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया। जिसके बाद निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। उनके शिष्यकवि चेतन आनंद ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कई अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए संपर्क किया,लेकिन कोर्ई बात नही बनी तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद डॉक्टर कुमार विश्वास व अन्य लोगों के दखल के बाद नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में उनके लिए बेड की व्यवस्था हो पाई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें कैलाश अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।