चालू उद्योगों में श्रमिकों को कोरोना से बचाने की होगी कवायद

-यूपीसीडा की सहायक महाप्रंबधक ने उद्यमियों को दिए निर्देश

गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखकर फैक्ट्रियों में संक्रमण से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। फैक्ट्री मालिकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि निरंतर सैनिटाइजेशन कराने के साथ-साथ मास्क लगाने और कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि यूपीसीडा क्षेत्र अंतर्गत ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र को मिलाकर सभी 11 औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित फैक्ट्रियों मालिकों को निर्देश दिए गए हैं। चालू फैक्ट्रियों में कार्यरत कामगारों का कोरोना संक्रमण से बचाव कर निरंतर सैनिटाइजेशन कराने के साथ मास्क अनिवार्य रूप से लगाया जाए। वहीं, कामगारों का ख्याल रखा जाए ताकि फैक्ट्रियों से श्रमिकों का पलायन न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, फैक्ट्री में सैनिटाइजेशन कराने के साथ मास्क लगाने और कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया हैं। ट्रॉनिका सिटी को मिलाकर जिले में 11 औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें लगभग 40 हजार श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रमिकों का विशेष तौर पर ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। फैक्ट्री मालिक इन श्रमिकों का अपने स्तर पर विशेष ध्यान रख रहे हैं। सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि हापुड़ जनपद के अलावा जिले में ऑक्सीजन की रिफलिंग और सप्लाई करने के लिए 6 फैक्ट्रियां संचालित हंै। इन फैक्ट्री में निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई करने का कार्य किया जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी न हो सके, इसलिए फैक्ट्रियां चालू हैं। प्रदेश शासन स्तर से भी फिलहाल लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू में फैक्ट्रियां चालू रखने के निर्देश हैं। ऐसे में सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 11 हजार फैक्ट्रियां चालू हैं। इनमें करीब 40 हजार श्रमिक काम कर रहे हैं। इन सभी श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए सभी उद्यमियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।