आग से लडऩे वाले योद्धा सेनिटाइजेशन में निभा रहें अग्रणी भूमिका

-साप्तहिक लॉकडान में अग्रिशमन ने 245 स्थानों को किया सैनेटाइज

गाजियाबाद। आमतौर पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों यानी फायर फाइटर्स को आग बुझाने तक ही सीमित समझा जाता है। लेकिन, असल में ये फाइटर्स तमाम मोर्चों पर अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाते हैं। आग बुझाने के अलावा दुर्घटना, जलभराव, आपदा के वक्त लोगों की मदद करने वाले अग्निशमन विभाग के ये योद्धा कोरोना से जंग में भी मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शहर में सेनिटाइजेशन करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान सड़को पर सन्नाटा पसर गया। वहीं बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बंदी के दौरान रविवार को स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का काम अभियान चलाया गया। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर आग अग्निशमन विभाग द्वारा जनपदवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर सैनिटाइजासन का अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डीआईजी के निर्देश पर 6 फायर टेंडर से 3-3 घंटे की कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अभियान चलाया गया। सब्जी मंडी,अनाज मंडी,रेलवे स्टेशन,बाजार,बैंक कार्यालयों,सोसायटी आदि में सोडियम क्लोराइड से सैनिटाइजेशन किया गया। शहर में 245 स्थानों पर 4 अग्निशमन अधिकारी, 12 लीडिंग फायरमैन,12 चालक, 20 फायरमैन के जरिए सैनिटाइजेशन किया गया। सैनिटाइजिंग के दौरान कर्मचारियों को बचाव के लिए पीपीई किट, फेसमास्क, ग्लब्ज व हेलमेट का प्रयोग करते हुए किया गया। उन्होने बताया सैनिटाइजिंग कार्य विगत दिनों से चल रहा था, लेकिन रविवार को लॉकडाउन में आवागमन बंद होने एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान, अन्य गतिविधियों के बन्द होने के कारण वृहद स्तर पर यह कार्य किया गया। कुल 245 स्थानों पर सैनिटाइजशन का कार्य किया गया।