गाजियाबाद। जनपद में 15 अप्रैल को संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी काबिले तारिफ रही। महिलाओं ने पुरूषों के समान मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। उधर, वर्ष-2015 के सापेक्ष इस बार 5.11 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। जनपद के 3 ब्लॉक में पुरुष और महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत की तुलना करने पर स्थिति साफ हो जाती है। दोनों ने 73.73 फीसदी मतदान किया। मतदान के संशोधित परिणाम जारी होने के बाद जिले में कुल 72.80 फीसद मतदान हुआ है। जबकि गुरूवार को जारी किए गए आंकड़ों में जिले में कुल 958 पोलिग बूथों पर 74.33 फीसद मतदान होना बताया गया था। संशोधित आंकड़ों के बाद स्पष्ट हो गया है कि वर्ष-2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में हुए 67.69 फीसद मतदान के सापेक्ष इस बार 5.11 फीसद अधिक मतदान हुआ। हालांकि मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी हैं। विकास खंड भोजपुर-पुरूष मतदाता-90818 वोट डाले-69189,महिला मतदाता-80207 वोट डाले-60743,विकास खंड-मुरादनगर में पुरूष-61833 वोट डाले-48891,महिला मतदाता-54026 वोट डाले-42448,विकास खंड-रजापुर-पुरूष मतदाता-79873 वोट डाले-53715,महिला मतदाता-69202 वोट डाले-46121 और लोनी विकास खंड में 1,21,474 मतदाताओं के सापेक्ष 85110 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल मिलाकर पुरूष मतदाता-2,32524 में से 1,71795 ने वोट डाले। वहीं,महिला मतदाता-203435 में से 1,49312 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं और पुरूषों ने लगभग समान वोट डाले है। जिले में कुल 72.80 फीसद मतदान हुआ है। यह मतदान वर्ष-2015 के सापेक्ष इस बार 5.11 फीसद अधिक मतदान हुआ हैं।
















