-स्थानीय जन प्रतिनिधि की देख-रेख में बनाई जाए कमेटी, लापरवाह बरत रहे अस्पतालों पर हो कार्रवाई
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखकर प्रशासन के साथ जनता मे भी दहशत का माहौल है।
कौशांबी से बीजेपी के क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने मुख्यमंत्री को सबोधित पत्र के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सुझाव के तौर पर स्थानीय प्रतिनिधि भी जिलाधिकारी के साथ मिलकर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में हो रही लापरवाही पर रोक लगाया जा सकें। लापरवाही बरत रहे अस्पतालों पर कार्रवाई हो सकें। क्योंकि केवल अधिकारियों के भरोसे ही शहर को की व्यवस्थाओं को नही छोड़ा जा सकता है। कोरोना महामारी के दौरान जहां एक ओर इस महामारी से जूझ रहे है तो वही प्राईवेट अस्पताल इंसानियत को भूलकर गरीबों की मेहनत से कमाई पंूजी को लूट रहे है। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि गाजियाबाद जिला दिल्ली से लगा हुआ क्षेत्र है। खास तौर पर ट्रांस हिंडन का इलाका जहां पर अन्य जगहों के मुकाबले आबादी काफी ज्यादा है और कोरोना का असर भी काफी अधिक है। जिसे देखते हुए ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में करीब 500 बेड का अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था की जाए। जिससे कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकें। साथ ही टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई जाए, खास तौर पर आरटी पीसीआर और उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द लोगों को मिले। ताकि लक्षण मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की पहचान के साथ उनका उपचार हो सकें। टीकाकरण की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कोविड-19 का प्रभाव कम से कम हो।
















