गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन को लेकर जिले में मारामारी मची हुई। बेहाल मरीजों को अब जिला प्रशासन ऑक्सीजन सिलेंडरों उपलब्ध कराने के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगा रहा है ताकि ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत दूर किया जा सके। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा उत्तराखंड के हरिद्वार से 100 टन ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए है। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार से 100मीट्रिक टन ऑक्सीजन मंगाई गई। इसे देर रात तक सिलेंडरों में वितरित कराया गया। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए वहां से मंगाई जा रही हैं। लगभग 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की डिमांड की गई है। इसमें कुछ सिलेंडर आने के बाद ऑक्सीजन दिलाई गई। वहीं,बाकी ऑक्सीजन भी मंगाई जा रही है। ताकि ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर मारामारी न मचे। एडीएम सिटी ने बताया कि शहर में 12 डिस्ट्रीब्यूटरों से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने और ऑक्सीजन भरने के लिए केंद्र शुरू किए गए है। इन सभी सेंटरों से ऑक्सीजन मिल रही है। वहीं,साउथ साइड ऑफ जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में तरन हारन केंद्र से ऑक्सीजन सिलेंडर को भराया जा रहा है। रात में सिलेंडर आने के बाद 300 से ज्यादा सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाई गई।एडीएम सिटी ने बताया कि हरिद्वार से ऑक्सीजन आने के बाद सिलेंडर में आपूर्ति होने के बाद भरवाई जाएगी। कोविड अस्पतालों से लेकर अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत जल्द दूर हो सके। इसलिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए मजिस्ट्रेट और अमीन को लगाया गया हैं। ताकि नियमित रूप से सप्लाई हो सके।
















