भाजपा की वजह से देश मे हिन्दुओं की हो रही दुर्गति: यति नरसिंहानंद सरस्वती

-शिवशक्ति धाम डासना में होगी मानवता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए 5 दिवसीय विश्व धर्म संसद

गाजियाबाद। पश्चिमी बंगाल में हो रहे हिन्दुओ के नरसंहार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा व आरएसएस के नेताओ के जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओ के धार्मिक,राजनैतिक और सामाजिक नेतृत्व की कायरता ने आज इस्लाम के जिहादियो के हौसले सातवें आसमान पर पहुँचा दिए हैं। हिन्दुओ के साथ जो ऐतिहासिक विश्वासघात कांग्रेस ने देश के बंटवारे के समय किया था,वो ही विश्वासघात आज भाजपा और संघ कर रहे हैं। इस्लाम के जिहाद से पीडि़त हिन्दुओ के पास आज एक भी ऐसा व्यक्तित्व नहीं है जिससे हिन्दू अपनी पीड़ा कह भी सके। आज कोई धार्मिक, राजनैतिक या सामाजिक मंच नहीं बचा जहां इस्लाम के जिहादियो द्वारा हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज भी उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिवशक्ति धाम डासना वर्तमान युग मे इस्लाम के जिहाद के विरुद्ध सम्पूर्ण विश्व की सबसे सशक्त आवाज बनेगा। मानवता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिये जो भी बलिदान देना पड़ेगा वो शिवशक्ति धाम डासना से जरूर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से इस्लामिक जिहाद के विषय मे 15,16,17,18 और 19 दिसम्बर 2021 को हरिद्वार में होने वाला विश्व धर्म संसद अब शिवशक्ति धाम डासना में आयोजित किया जाएगा जिसके लिये सबसे पहला निमंत्रण जगद्गुरु शंकराचार्यों को दिया जाएगा। उसके बाद विश्व धर्म संसद का निमंत्रण पूरी दुनिया के सभी धर्म,पंथ और संप्रदाय के धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों को भेजा जाएगा और उनसे इस्लामिक जिहाद की विभीषिका को समझ कर सम्पूर्ण विश्व मे मानवता और स्वतंत्रता को बचाने का आग्रह किया जाएगा। इस दौरान अनिल यादव,यति रविंद्रानंद सरस्वती जी,अजय चौधरी, बृजमोहन सिंह भी उपस्थित थे।