गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के मामले शहर में लगातार सामने आ रहे है। कविनगर थाना पुलिस ने ऐसे ही ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले दो शातिरों को वैगनआर कार समेत गिरफ्तार किया है। कविनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी सिटी प्रथम सर्विलांस टीम के प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार सिंह, दारोगा संजीव कुमार टीम के साथ देर रात में चेकिंग के दौरान कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित डायमंड मैरिज होम के सामने से वैगनआर कार को आते हुए रोका गया। कार की चेकिंग करने पर उसमें 2 सिलेंडर भरे हुए रखे मिले। मौके पर कार में सवार इमरान पुत्र वाहिद निवासी उस्मान कॉलोनी डासना, सरताज पुत्र शौकत अली निवासी इंद्रगढ़ी मसूरी को गिरफ्तार किया गया। इमरान बीबीए पास है, जबकि सरताज ने बीए कर रखा है। सरताज अस्पताल में नौकरी करता है। इनके पास से ऑक्सीजन के दो सिलेंडर,एक बड़ा सिलेंड,वैगनआर कार बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी डिमांड के चलते इसका फायदा उठाकर लोगों को झांसे में लेकर ऑक्सीजन सिलेंडरों को हमारे घर पर आदमी बीमार है। इसका फायदा उठाकर सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाकर उसे 20 से 25 हजार रुपए में लोगों को बेचते थे। दोनों मिलकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ अब तक ऑक्सीजन सिलेंडरों को महंगे दाम में बेचकर लाखों रुपए कमा चुके है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा-420 समेत कई संगीन धाराओं एवं महामारी अधिनियम व 52/53 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
















