गाजियाबाद। रेमडेसीवर इंजेक्शन की कालाबाजारी, नकली इंजेशन की भरमार और किल्लत को दूर करने के लिए अब प्रशासन ने छह मेडिकल स्टोर्स को अधिग्रहित कर दिया है। जहां से मरीजों के लिए इंजेक्शन लिया जा सकेगा। प्रशासन की इस पहल से जनपद में इजेंक्शन को लेकर हो रही कालाबाजारी पर रोक लगेगी। अब किसी भी मरीज के लिए सीधे तौर पर यह इंजेक्शन उपलध नहीं होगा। इसके लिए मरीज की कोविड रिपोर्ट, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन, ड्रग विभाग की अनुमति के उपरांत ही इंजेशन प्राप्त हो सकेगा। स्टोर्स द्वारा भी मरीज का पूरा ब्यौरा अंकित किया जाएगा ताकि पता चल सके कि मरीज के नाम पर इंजेक्शन ले जाकर उसकी कालाबाजारी ना की जा सके। बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम होने पर रेमडेसीवर इंजेशन लगाया जाता है जिसे लेकर जमकर कालाबाजारी की जा रही है। यहां तक कि कई मरीजों को समय से इंजेक्शन ना मिलने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी तो वहीं अपनों की जान बचाने के लिए लोगों को एक-एक इंजेक्शन की कीमत 50 हजार रुपए तक चुकानी पड़ी। लगातार इंजेक्शन की किल्लत को देाते हुए प्रशासन ने छह मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित किया है जहां मरीज से संबंधित जानकारी देने के बाद इंजेशन लिया जा सकेगा। इनमें लक्ष्मी मेडिकोज-मुकेश मेहरा नंबर- 9818090098 नई बस्ती,अमरजीत मेडिकल हाल अमरजीत नंबर-9717832205 नई बस्ती, निशि इंटरप्राइजेज दिलीप वर्मा 9720001598 चिरंजीव विहार,नवन्या हेल्थकेयर नितिन अग्रवाल 9891260300 नई बस्ती, मेडीवेस वैक्सीन नई बस्ती नंबर-9891260300, लाइफ लाइन केयर जयदीप गुप्ता नंबर-9810069331 नई बस्ती के जारी किए गए हैं।















