-कोरोना को हराने सफाई योद्धा मैदान में, नगर पालिका क्षेत्र में सफाई एवं सेनेटाइजेशन जारी
गाजियाबाद। कोरोना के खात्मे को नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर का विशेष सफाई, सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान जारी है। लोगों को सुरक्षा के लिए नगर पालिका के कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है। सफाई व्यवस्था हो या दवा का छिड़काव। नगर पालिका का अमला पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। विशेष अभियान के जरिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई, डंप कचरे के उठान पर जोर दिया जा रहा है।
सैनिटाइजेशन और फागिग की अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं। कोरोना के खतरे के बीच खुद की परवाह किए बगैर कर्मचारियों के जज्बे को सलाम है। इन योद्धाओं के दम पर ही लोग सुरक्षित हैं। नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिसाशी अधिकारी केके भड़ाना के निर्देश पर खोड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहें है। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका विभिन्न टीमों द्वारा पूरे मुख्य बाजारों एवं कंटेंनमेटं क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।
इसके अलावा जगह-जगह साफ-सफाई कर कूडा उठाया गया। नगर पालिका ने नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने की अपील भी की। इन्हीं योद्धाओं के कारण आज हमारा क्षेत्र कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित है। स्प्रे के साथ क्षेत्र को साफ रखने में भी निभा नगर पालिका के कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहें है। क्षेत्र को जहां स्प्रे कर सेनिटाइज कर रहे है, वहीं सुंदरता व सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिसाशी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन क्षेत्र में सफाई, सेनेटाइजेशन एवं फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। नगर पालिक के कर्मचारी मुख्य बाजारों में सफाई व्यवस्था को संभालने के साथ कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहें और मास्क का वितरण भी कर रहें है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है और यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। लोगों से अपना संपर्क कम से कम रखें और जरूरत का सामान खरीद कर जितनी जल्दी हो सके घर आ जाएं। हम इस संक्रामक रोग के दूसरे चरण में हैं और तीसरे चरण की ओर बढ़ रहे हैं। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क एवं सेनेटाइज का प्रयोग करें। नगर पालिका की ओर से जरूरतमंद लोगों की भी मदद की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के घर पर खानपान के साथ मेडिकल कीट भी भेजा जा रहा है।















