गाजियाबाद। जनपद के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम द्वारा किए गये प्रयास से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। शुरूआत में नगर निगम ऑक्सीजन सिलेंडर वापस करने के लिए 36 से 48 घंटे का समय तय किया था। उसके बाद निगम ने 24 घंटे का समय लिया। लेकिन अब नगर निगम चार घंटे बाद ही ऑक्सीजन सिलेंडर वापस कर रहा है। निगम के इस कार्य से क्षेत्र के लोग प्रशंसा करने से नही चूक रहें है। नगर निगम द्वारा पांचों जोन से 63 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त किए गए तथा मात्र 4 घंटे के अंदर सिलेंडर भरवा कर अभिभावकों को सूचित भी किया गया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर की कार्यकुशलता में 36 से 48 घंटे में प्राप्त कराए जाने वाले प्रयास करते करते अब ऑक्सीजन गैस सिलेंडर वर्तमान में मात्र 6 से 7 घंटे में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शहर वासियों की इस प्रकार ऑक्सीजन की मांग धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है जो कि एक अच्छा संकेत है। अनेकों संस्थाओं का गाजियाबाद नगर निगम को सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसमें पार्षदों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। गाजियाबाद नगर निगम की समस्त टीम महापौर आशा शर्मा के कुशल नेतृत्व में अन्य कार्य भी बेहतर कर रही है।















