नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने चलाया सफाई अभियान

-सफाई के साथ कोरोना से बचाव के लिए प्रधान ने किया जागरूक

हापुड़। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई का ध्यान करते हुए गांव मुक्तेश्वरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर ने गांव में सफाई अभियान चलवा कर नालियां व लोगों के घरों के बाहर से कूड़ा हटवाया। जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। गांव मुक्तेश्वरा के ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर ने देश वह समाज को एक नई दिशा और कोरोना महामारी को मात देने के लिए गांव की नालियों व नाले की सफाई करा कर स्वच्छता अभियान चलाया। गांव में नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा सर्वप्रथम स्वच्छता की तरफ ध्यान देने से ग्रामीणों ने प्रधान के कार्य की खूब सराहना की। ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर ने बताया कि वह कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए एवं प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में जुट गए हैं। वह अपने कार्यकाल में स्वच्छता साफ-सुथरी सड़कें जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया है कि वह अपने घरों के आसपास सफाई रखें तभी कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। क्योंकि कोरोना महामारी इस वक्त हमारे चारों तरफ पैर पसार रही है। सभी कोविड नियमों का पालन करें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर घर में रहे। अपने को भी सुरक्षित रखें दूसरे को भी सुरक्षित रखें। उन्होनेे कहा क्षेत्र की साफ सफाई में ग्रामवासी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। ग्राम प्रधान ने कोरोना महामारी से बचाव के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए कहा की सभी लोग अपने आस पास साफ सफाई रखे। अगर हमे कोरोना महामारी को हराना है तो हम सब मिलकर कोविड नियमो का पालन करे। सभी मास्क का प्रयोग करे सेनिटाइज से अपने हाथों की सफाई करते रहें एक दूसरे से दूरी बनाए रखे। गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों को दिलाया जाएगा।