-कोरोना से डरने की नही जागरूकता के साथ लडऩे की जरूरत: मेयर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शनिवार को राजनगर अपने आवास पर मेयर आशा शर्मा ने जरूरतमंद लोगों को राशन बांंटकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुुए मनाया। इसके साथ मेयर ने कोरोना संक्रमण के चलते मास्क, दवाइयां एवं सेनेटाइजर भी वितरित किया। मेयर ने कहा प्रदेश सरकार का उद्देश्य कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी से जनता को बचाना है।
विकास के साथ रोजगार और आपकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद के साथ दुसरों को भी सुरक्षित रखें। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। मेयर ने कोविड-19 का पालन करते हुए व लोगो को सन्देश दिया गया कि कोरोना महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है, भले कोरोना संक्रमण के आकड़े में कमी आई है। लेकिन खतरा अभी बरकरार है। अभी भी बहुत से लोग इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं और बहुतों ने अपनी लापरवाही के चलते जान तक गवां दी है। जैसे ही लॉकडाउन खुलने का इंतजार हम कर रहे हैं, वैसे ही कोरोना भी कर रहा है। जनता से अपील की गई कि मास्क पहनो और सेनेटाइजर का उपयोग तथा दो गज की दूरी को अपनाते हुए सभी सुरक्षित रहें। मुश्किल की इस घड़ी में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
















