-पार्षद एवं लिंक रोड़ थाना प्रभारी ने रोपित किए 11 पौधे, पर्र्यावरण संरक्षण का संकल्प
गाजियाबाद। पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। सभी को अपने जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधे लगाने चाहिए। कोई भी कार्यक्रम हो उसकी शुरूआत पौधा रोपण से की जानी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगने से ही दूषित पर्यावरण को बचाया जा सकता है। यह बातें शनिवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर वार्ड 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी ने पौधा रोपित करते हुुए कहीं।
उन्होंने वातावरण साफ सुथरा रखने व पेड़ पौधे लगाने के महत्व को घर घर तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एसी के बढ़ते प्रयोग से हमारे आसपास आक्सीजन की मात्रा घट रही है, यदि हम सभी इस समय सचेत नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमें भयकर त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। लोगों से आह्वान किया की घर के पास या फिर पार्क मेंं एक-एक पौधा जरूर लगाए ताकि हम अपने आने वाले कल को सुनहरा बना सके। पौधा लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें।
इस दौरान लिंक रोड़ थाना प्रभारी रण सिंह ने भी पार्षद के साथ मिलकर पौधा रोपित किया। थाना प्रभारी रण सिंह ने पर्यावरण पर जागरूकता का सदेंश देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमे अधिक से अधिक से वृक्षारोपण करना चाहिए, जरूरी नही की रोजाना करे या सिर्फ पर्यावरण दिवस के मौके पर। हम चाहे तो हर हफ्ते, हर माह में एक दिन निश्चित करके वृक्षरोपण कर सकते है, क्योंकि वृक्ष है तो कल है। पार्षद और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से पीपल, आम, नीम और जामुन के 11 वृक्ष रोपित किए। इस मौके पर लोकेंद्र चौधरी, विशाल झा, विनय राणा, सचिन राघव, राहुल व अन्य लोग उपस्थित रहें।















