गाजियाबाद। यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोरा के विचारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सराहा। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति को देखकर यह पूर्वानुमान लगाया जा रहा था कि यूपी में रोजाना एक लाख केस आएंगे।
किंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी मॉडल ने राज्य के कोविड पॉजिटिविटी रेट को 16 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर दिया। इस संदर्भ में डॉ. रजत अरोरा ने ट्रिपल टी मॉडल के कार्यान्वयन को विस्तारपूर्वक समझाया।
उनके इस व्याख्यान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करके सराहा है। गाजियाबाद शहर के लिए यह गर्व की बात है कि यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक के विचारों को इन गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा है।
















