मानव जीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी: प्रधान जयवीर गुर्जर

हापुड़। पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और रोपित किए गए पौधों की देखभाल भी। पौधरोपण करना तो जरुरी है ही साथ ही हमें इस बात की जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए कि हमने जो पौधा रोपित किया है, उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूरी देखभाल करें, समय से खाद और पानी दें। तभी जाकर पौधरोपण का सही महत्व पूरा हो सकेगा। यह बातें विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव मुक्तेश्वरा के ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर ने पौधरोपण करते हुए कहीं। उन्होने वातावरण साफ सुथरा रखने व पेड़ पौधे लगाने के महत्व को घर घर तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एसी के बढ़ते प्रयोग से हमारे आसपास आक्सीजन की मात्रा घट रही है, यदि हम सभी इस समय सचेत नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमें भयकर त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। लोगों से आह्वान किया की घर के पास या फिर पार्क मेंं एक-एक पौधा जरूर लगाए ताकि हम अपने आने वाले कल को सुनहरा बना सके। पौधा लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने पर्यावरण पर जागरूकता का सदेंश देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमे अधिक से अधिक से वृक्षारोपण करना चाहिए, जरूरी नही की रोजाना करे या सिर्फ पर्यावरण दिवस के मौके पर। हम चाहे तो हर हफ्ते, हर माह में एक दिन निश्चित करके वृक्षरोपण कर सकते है, क्योंकि वृक्ष है तो कल है। ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर ने कहा हमारी आने वाली पीढ़ी को बेहतर जलवायु व स्वच्छ हवा देने के लिए पौधरोपण करना हमारी जिम्मेदारी है। इस लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वृक्षों से ही मानव जीवन सुरक्षित है। पेड़ हमें मुफ्त में आक्सीजन देते हैं, इसके चलते पौधरोपण करना हमारी जिम्मेदारी बनती है।