व्यापारी एकता समिति ने की ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की मांग

गाजियाबाद। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की स्थापना की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र में संस्था के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि आज ट्रांस हिंडन में लगभग 15 से 18 लाख की आबादी है। इसके बाद भी यहां पर कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। कोरोना महामारी के चलते इसकी आवश्यकता बहुत ज्यादा है। सरकारी अस्पताल ना होने के कारण यहां के नागरिकों को कोरोना संक्रमित होने पर नोएडा और दिल्ली के चक्कर काटने पड़े और वहां पर वहां रहने वाले लोगों को प्राथमिकता मिली और ट्रांस हिंडन के नागरिकों को प्राइवेट अस्पतालों में अथवा होम आइसोलेशन में मजबूरी वश इलाज करवना पड़ा, जिससे काफी लोग सुविधा के अभाव में नहीं बच पाए। उन्होंने कहा है कि मानसरोवर धाम, इंदिरापुरम तथा अन्य स्थानों पर कोरोना से ग्रस्त लोगों की प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराने की कोशिश की गई, परंतु यहां पर जनसंख्या के दबाव को देखकर एक व्यवस्थित सरकारी अस्पताल का होना नितांत आवश्यक है। जिसकी आज जगह-जगह से मांग उठ रही है। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ। तीसरी लहर का खतरा व्याप्त है, इसलिए समय रहते इस मांग को गंभीरता से विचार करके पूरा करा जाए।