• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Monday, June 1, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद 3 अरब का घोटाला, भाकियू ने की कार्रवाई की मांग

3 अरब का घोटाला, भाकियू ने की कार्रवाई की मांग

June 11, 2021

-पूर्व चैयरमेन के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मुलाकात की। इस दौरान पूर्व चैयरमेन नगर पालिका लोनी के ऊपर लगे 300 करोड़ के घोटाले के मामले में ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि मंडलायुक्त द्वारा की जा रही जांच में जिला प्रशासन द्वारा बार-बार रिमाइंडर के बाद भी जांच से संबंधित दस्तावेज पूर्व चैयरमेन मनोज धामा और वर्तमान चैयरमेन रंजीता धामा के दबाव में नगर पालिका नहीं सौंप रही है। ऐसे में जांच पूरी होने तक रंजीता धामा के वित्तीय अधिकारों को सीज किया जाए। डीएम ने मामले में संज्ञान लेकर अग्रिम कार्यवाही के आदेश दिए हैं। भाकियू का कहना है कि पूर्व चैयरमेन मनोज धामा एवं तत्कालीन अधिशासी अधिकारी डीके राय के विरूद्ध भ्रष्टाचार के मामले में शासन से गठित जांच मेरठ मंडलायुक्त के स्तर पर की जा रही है। मंडलायुक्त के स्तर से निर्मित समिति द्वारा लोनी नगर पालिका में लगभग 200 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार संबंधित मामले में पिछले 5 साल के 25-25 पत्रावलियां एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा 2 बार इस संबंध में नगर पालिका लोनी को अनुस्मारक भेजने के बाद भी भ्रष्टाचार से संबंधित एक भी पत्रावली और दस्तावेज जिला प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वर्तमान अधिशासी अधिकारी और लोनी नगर पालिका चैयरमेन एवं पूर्व चैयरमेन की पत्नी रंजीता धामा के साथ मिलीभगत कर प्रभाव में काम कर रही और भ्रष्टाचार को दबाना चाहती हंै। इसलिए वर्तमान चैयरमेन रंजीता धामा और अधिशासी अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार किए गए वास्तविक कार्यों की पत्रावलियां न तो उपलब्ध कराई जा रही और न ही उनकी मंशा ऐसी प्रतीत हो रही है। इसके अतिरिक्त भाकियू ने डीएम से चैयरमेन रंजीता धामा द्वारा भारी भ्रष्टाचार करते हुए 40-40 हजार रुपए लेकर सभासदों के कोरे लैटर पेड खरीदने के प्रकरण में पूर्व एसडीएम के नेतृत्व में गठित समिति के पास लंबित पड़े जांच को अतिशीघ्र कराने की मांग की है, जिससे नगर पालिका भ्रष्टाचार मुक्त हो सके। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू, जिलाध्यक्ष अमित कसाना, मास्टर राजकुमार गौड़, सौरव सेन, जोगिंदर मलिक व संतराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

  • TAGS
  • 3 billion scam
  • BKYU demands action
  • DM against former chairman
  • Memorandum submitted
Previous articleव्यापारी एकता समिति ने की ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की मांग
Next articleफंगस के मरीजों के लिए पर्याप्त इंजेक्शन : सीएमओ
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सफाई मित्रों को बड़ी सौगात: Ghaziabad Nagar Nigam में वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, जल्द मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

19 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी Ghaziabad की तस्वीर, महापौर सुनीता दयाल ने किया शिलान्यास

तपती सड़कों पर ठंडक की छांव: गाजियाबाद में राहगीरों का सहारा बने निगम के कूलिंग स्टेशन

Latest News

अभिषेक बनर्जी पर जूते-पत्थर क्यों? क्या जनता पूछ रही है 15...

जालौन जिला पंचायत को मिला अनुभवी प्रशासक, धर्मजीत त्रिपाठी ने संभाला...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

बच्चों में तेजी से बढ़ रही ‘वेपिंग’ की लत पर संसद...

सफाई मित्रों को बड़ी सौगात: Ghaziabad Nagar Nigam में वेतन वृद्धि...

19 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी Ghaziabad की तस्वीर, महापौर...

कैनवास से कान्स तक: मयूरी मित्तल ने बचपन के सपने को...

तपती सड़कों पर ठंडक की छांव: गाजियाबाद में राहगीरों का सहारा...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi