-पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपित होंगे एक लाख पौधे
गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को हरा-भरा बनाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस बार 1 लाख पौधे शहर में रोपित करेगा। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन ने पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण एवं शहर के वातावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए एक से सात जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पौधा रोपण अभियान के तहत बरगद, पीपल, नीम के अलावा फलदार और ऑक्सीजन देने वाले औषधीय गुणों से भरपूर पौधे भी रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा मधुमेह, डायरिया,जोड़ों के दर्द, खुजली व त्वचा संबंधी रोगों, कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने व बालों के लिए औषधि का काम करता है।
पीपल सांस की समस्या,कब्ज व गैस, पीलिया, घाव को जल्द भरने व त्वचा संबंधी रोगों में औषधि का काम करता है। नीम त्वचा संबंधी रोग, दांत व बालों के लिए व घाव को जल्द सुखाने में इस्तेमाल होता है। जीडीए के उद्यान अनुभाग को पौधे रोपित करने के लिए तैयारी के निर्देश दिए गए है। पौधे रोपित करने के लिए गड्ढ़े खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मुख्य रूप से इंदिरापुरम, वैशाली, मधुबन-बापूधाम,राजनगर एक्सटेंशन,इंद्रप्रस्थ योजना,कोयल एंक्लेव स्वर्णजयंतीपुरम,प्रताप विहार आदि योजना में हरित पट्टी में पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों एवं ग्रीन बैल्ट मेें पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीडीए अपनी ही नर्सरी से पौधे विभिन्न क्षेत्रों में लगाएगा। प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण अभियान से बिल्डरों एवं एसोसिएशन को भी जोड़ा जाएगा। वहीं,पौधे रोपित कराने के साथ इनके रख-रखाव के लिए भी लोगों को जागरूक करते हुए मेंटीनेंस कराया जाएगा।
















