गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में बुधवार को नंदग्राम मंडल के सेक्टर एक में सेक्टर प्रभारी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर-एक में पौधारोपण एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सेक्टर प्रभारी प्रदीप चौधरी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने जनसंघ की स्थापना की और देश में एक विधान, एक निशान, एक प्रधान का नारा दिया। आज भाजपा सरकार यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो के भारत का निर्माण कर रही है। उनके महान आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दौरान विजय उपाध्याय, महानगर मंत्री तारा जोशी, पंकज भारद्वाज, पार्षद पति वार्ड-31 टिशू त्यागी, पूर्व मंडल महामंत्री प्रवीण त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष छिद्दा पाल, राजपाल राघव, गजेंद्र त्यागी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















