कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन एक मात्र हथियार: अरविंद चौधरी

-वैक्सीनेशन कैंंप में 1342 लोगों ने लगवाया कोरोनरोधी टीका

गाजियाबाद। कोविड-19 हिदायतों की पालन करने व वैक्सीनेशन करवाने से ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम संभव है। कोरोना की दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। ऐसे में सभी नागरिकों को टीकाकरण के लिए स्वेच्छा से आगे आना चाहिए। यह बातें गुरूवार को वार्ड 36 के निगम पार्षद अरविंद चौधरी (चिन्टू) के नेतृत्व में आयोजित जयपुरिया पब्लिक स्कूल में कोविड वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीनेशन के प्रति क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए पार्षद अरविंद चौधरी ने कही। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए हमें न केवल खुद सावधानी बरतनी होगी, बल्कि दूसरे लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना होगा। गुरूवार को वैक्सीन कैंप में 1342 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। 45 प्लस में 282 एवं 18 प्लस में 1060 युवाओं ने वैक्सीन की डोज ली। कोरोनारोधी वैक्सीन के लिए क्षेत्र के लोगों ने पार्र्षद की प्रशंसा की। कैंप पर बुजुर्गो को किसी प्रकार की कोर्ई परेशानी न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। कैंप में नगारिकों की सहूलियत के लिए ऑन स्पॉट रजिस्टेशन कर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर पार्र्षद क्षेत्र की जनता के लिए कितने गंभीर है, यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैै कि गुरूवार को उन्होने तीसरा कैंप आयोजित कराया। पार्षद अरविंद चौधरी ने कहा कि शुक्रवार और सोमवार को भी वैक्सीन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी के सहयोग से कोविड की दूसरी लहर धीमी हुई है इसलिए जरूरी है कि हम लापरवाही न करें और हर व्यक्ति टीका लगवाए। कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए यह टीका कारगर है। अपनी बारी आने पर इसे अवश्य लगवाएं। इसको लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य मंजू राणा, रविंदर, सचिन राघव, भरत, जगबीर सिंह, अजीत, प्रिंस और पवन के नेतृत्व में यह कैंप लगाया गया। सभी लोगों के सहयोग से कोविड वैक्सिनेशन कैंप बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।