-गंदगी देख, सफाई कार्य कराने के दिए निर्देश
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार एवं संघठन द्वारा पूरे प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों को शहर में डिस्पेंसरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें मेयर आशा शर्मा द्वारा गुरूवार को जागृति विहार सेक्टर-23 संजय नगर में स्थित नवीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया गया और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार व डॉ. प्रियंका उपस्थित रहे।
मेयर निरीक्षण स्थल पर पहुंची ओर देखा कि स्वास्थ्य केंद्र के सामने पार्क में गंदगी है। ऐसे में मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से सवाल किया। तत्काल गंदगी हटाना के निर्देश भी दिए गए, जिसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरी टीम बुलाकर सफाई व्यवस्था को ठीक कराया। मेयर ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी यहां गंदगी न हो पाए। जागृति विहार डिस्पेंसरी में नवजात शिशु एवं 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण मुख्य रूप से किया जाता है, जिसमे मेयर ने जाते ही वहां की स्थिति का संज्ञान लिए और देखा की डिस्पेंसरी के पंखे खराब हैं।
बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं है एवं पीने के पानी की व्यवस्था जिसकी इतनी गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत है, वह व्यवस्था भी ठीक नही थी, जिसको लेकर महापौर ने पंखे, वाटर कूलर एवं बैठने की सुचारू व्यवस्था के लिए खुद जिम्मेदारी ली, जिसमे से पंखे, वाटर कूलर की स्थापना तत्काल रूप से कराई जाएगी। साथ ही सभी को कोरोना से बचाव हेतु सभी नियम सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाना और बार-बार हाथ साफ करना का पालन करने की अपील कर यह भी समझाया कि कोरोना महामारी के प्रकोप में अपने बच्चों का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
यह कर्तव्य हम सब को मिलकर निभाना है और निरंतर नवीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र का ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण के उपरांत मेयर आशा शर्मा ने सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी है। किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने में कोई भी समस्या आए तो मुझे बताएं। सभी को सही समय पर वैक्सीन लगेगी। अपने और अपने परिवार का ध्यान रखकर समय से वैक्सीन लगवानी है।
















