गाजियाबाद। उप्र शासन द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को पारदर्शिता के साथ राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के मोबाइल एप मेरा राशन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मोबाइल एप आपूर्ति को लॉन्च किया है, जिसमें लाभार्थी को उनके राशन कार्ड पर प्राप्त हो रही समस्त वस्तुओं की मात्रा एवं मूल्य उपलब्ध रहेंगे, जिसे सभी कार्डधारकों को डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में सुचारू एवं ईमानदारी से खाद्यान्न वितरण के लिए मेरा राशन एवं आपूर्ति एप को कोटेदारों के माध्यम से भिन्न-भिन्न कार्डधारकों को डाउनलोड कराया गया ताकि कार्डधारकों को स्वयं अपने राशन की प्राप्ति के विषय में जानकारी हो सके। ग्राम मोरटी, रघुनाथपुर, दीनानाथपुर आदि में कई कार्डधारकों को एप डाउनलोड कर संचालन करना सिखाया गया। देवेंद्र पाल सिंह उप-जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विकास खंड रजापुर के प्रत्येक ग्राम में विशेष अभियान चलाकर आगामी दिनों में शत-प्रतिशत कार्डधारकों को एप डाउनलोड कराकर संचालन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।















