-भाजपा सरकार ने प्रदेश को किया बर्बाद: प्रेमचंद गुप्ता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। गाजियाबाद सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता के कार्यालय पर गुरूवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की बर्बादी को सिर्फ सपा सरकार ही बचा सकती है। भाजपा सरकार की असलियत को जनता पहचान चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ अपराधमुक्त प्रदेश बनाने का वायदा किया था। लेकिन न युवाओं को रोजगार मिला है और न ही प्रदेश अपराधमुक्त हुआ। शहर में जो भी विकास कार्य हुए है। वह सब सपा सरकार की देन है। अगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार दोबारा बनेगी।
इस दौरान महासचिव नदीम खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं राजनगर सपा पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष हाजी राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया था, जिससे पूरे विश्व में प्रदेश की नई पहचान बनी थी। आज भाजपा के राज में प्रदेश बबार्दी के कगार पर पहुंच गया है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश की जनता को ऐसे में सिर्फ सपा व अखिलेश यादव से ही उम्मीदें हैं। इस मौके पर विकास यादव, राज देवी चौधरी, अलाउद्दीन अब्बासी, प्रवेश चौधरी, कमलेश चौधरी, किरण कालिया, नरेश बत्रा, राहुल रावत, पुष्पा शर्मा, मजदूर सभा आदि सपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।














