-कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत नही हो रहा पालन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के बावजूद नागरिक ज्यादा गंभीर नहीं हैं। अनलॉक प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा काफी संख्या में नागरिक अभी भी वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर चालान किए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार कोरोनारोधी वैक्सीन न लगवाने पर भी कम से कम चालानी कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए तभी नागरिक वैक्सीनेशन के लिए आगे आ सकेंगे। यह बातें भाजपा नेता राजनगर मंडल मंत्री प्रिंस ठाकुर ने कही। उन्होने कहा जिस तरह सड़को पर यातायात नियमों का पालन नही करने पर चालान काटती है। ठीक उसी तरह कोविड-19 नियमों का पालन नही करने और बिना वैक्सीनेशन के सड़को पर घूम रहे लोगों को भी पुलिस-प्रशासन को चालान करने की आवश्यकता है। क्योंकि कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर की रफ्तार बेसक कम हुई है। लेकिन अभी खतरा बरकरार है। अनलॉक प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे संक्रमण का खतरा और बना हुआ है। कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन और वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। प्रदेश एवं केन्द्र की बीजेपी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है। मगर उसके बाद भी कुछ लोग वैक्सीनेशन से बच रहे और सड़को पर बिना मास्क के बैखोफ होकर घूम रहे है। जिसके कारण अन्य लोग भी कोरोना की चपेट में आ सकते है। पुलिस-प्रशासन को मिलकर एक टीम गठित कर बिना वैक्सीनेशन के घूम रहे लोगों का चालान करना होगा। जिस तरह मास्क पर चालान अनिवार्य होने पर लोग मास्क का प्रयोग करने लगे है। ठीक बिना वैक्सीनेशन के घूम रहे लोगों का चालान होने पर लोग चालान से बचने के लिए वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होने पुलिस-प्रशासन से बिना वैक्सीनेशन के सड़कों पर घूम रहे लोगों पर कार्र्रवाई करने की अपील की है। भाजपा नेता ने सार्वजनिक स्थलों पर जाने की स्थिति में मास्क का प्रयोग एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन के साथ वैक्सीन लगवाने की आवश्यक रूप से अपील की है। आम लोगों से अपील की कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं। मास्क लगाएं, बार-बार हाथ साफ करते रहें, बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलें।















